कौशल संवर्धन कार्यशाला दिनांक 06 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक

स्व. चन्द्र सिंह शाही रा. स्ना. महाविद्यालय, कपकोट में महाविद्यालय की करियर काउंसलिंग समिति द्वारा दिनांक 06.04.2026 से 08.04.2026 तक छात्र-छात्राओं हेतु तीन दिवसीय कौशल संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रिंगाल से बनने वाली विभिन्न सामग्री एवं कागज़ से बनने वाले आभूषणों हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती खष्टी कोरंगा, श्रीमती नीमा देवी, श्री माधो राम एवं सुश्री प्रियंका ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह कार्यशाला महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ. मधुलिका पाठक के संरक्षण में आयोजित की गई जिसका संचालन करियर काउंसलिंग समिति के संयोजक डॉ. कपिल कुमार द्वारा किया गया और सदस्य डॉ. मुन्ना जोशी, डॉ. दीपा जोशी एवं डॉ. स्मिता ने विशेष सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य महोदया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हुए कलात्मक अभिव्यक्ति हेतु मंच प्रदान करती हैं”। कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।