उत्तराखंड सरकार व गुजरात सरकार के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘देव भूमि उद्यमिता कौशल विकास योजना’ के अन्तर्गत दि० 15/04/2026 से
महाविद्यालय में 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 संस्थागत छात्र -छात्राओं का पंजीकरण किया जाना है। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएँ दिनांक दि० 13/04/2026 को कार्यक्रम नोडल अधिकारी (डॉ मुन्ना जोशी, संस्कृत विभाग) के समक्ष आवश्यक दस्तावेज (आधार) सहित उपस्थित होकर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।
डॉ ० मुन्ना जोशी
संस्थागत नोडल अधिकारी
देवभूमि उद्यमिता कौशल विकास योजना उत्तराखंड सरकार
9690114546
