राजकीय महाविद्यालय, कपकोट के हिंदी विभाग द्वारा प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रुक्मणी देवी पब्लिक स्कूल, पीतमपुरा के बाल कलाकारों द्वारा प्रेमचंद की कहानी ईदगाह पर आधारित ‘हामिद का चिमटा’ नाटक की स्क्रीनिंग से की गई।
इस अवसर पर विभाग प्राध्यापक पंकज ने प्रेमचंद की अन्य कहानियों का संदर्भ लेते हुए प्रेमचंद के जीवन को उनकी कहानियों का सोर्स ऑफ़ इंस्पिरेशन बताया। उन्होंने प्रेमचंद की कहानियों के सादगीपूर्ण और सरल लेखन की ओर भी ध्यानाकर्षित किया और आज के समय में लेखन और जीवन में इसकी जरूरत पर बल दिया।
कार्यक्रम में प्रेमचंद साहित्य के विद्वान वीरेंद्र यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्राध्यापक दिव्या ने वीरेंद्र यादव के लेखन और उनकी लेखकीय प्रतिबद्धता और समाज-साहित्य केन्द्रित दृष्टि पर विचार रखें।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मधुलिका पाठक ने साहित्य पढ़े जाने पर जोड़ दिया और छात्र-छात्राओं को प्रेमचंद जयंती की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

