NSS

एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न 

दिनांक 21 मार्च 2026 को स्वर्गीय चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 मधुलिका पाठक के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष,कपकोट श्रीमती गीता ऐंठानी तथा ब्लॉक प्रमुख कपकोट श्रीमती भावना शाही द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा की सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत की तथा लोक नृत्य के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। बागेश्वर जनपद के जिला समन्वयक श्री राजीव निगम जी द्वारा स्वयंसेवियों को संबोधित किया गया ।शिविर की सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी उषा आर्या रही। उक्त कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 दीपिका नेगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री हरीश मेहरा, श्री गोविंद कपकोटी, सीसीएन न्यूज से श्री तनुज तिरुवा, वॉइस ऑफ घाटी से गरिमा मेहता, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 दीपिका नेगी तथा श्री दीपक कुमार तथा समस्त स्वयंसेवी उपस्थित रहे।